{"_id":"6192b3e3b6d7f90813374ca2","slug":"vehicle-checking-barabanki-news-lko6046097120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडीटोरियम प्रांगण में खड़े दो वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडीटोरियम प्रांगण में खड़े दो वाहनों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर स्थित ऑडीटोरियम प्रांगण में पार्क किए वाहनों की चेकिंग की गई तो वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन दल व पुलिस बल ने कार्रवाई की। इस दौरान दो कॉमर्शियल वाहनों का चालान किया। अन्य वाहन मालिकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
जीआईसी ऑडीटोरियम प्रांगण में सोमवार को बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क कर दिया गया। एक ओर से डीआईओएस कार्यालय से गेट बंद कर दिया गया। एसडीएम सुमित यादव के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस बल के साथ चेकिंग की गई। इसमें मैजिक, वैन, बोलेरो, एंबुलेंस समेत कई वाहन बाहर के पाए गए। अचानक हुई चेकिंग से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया।
लोग वाहन लेकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने सभी वाहनों को रोक लिया और उनसे पूछताछ की। जिला कोऑपरेटिव बैंक में कार्यक्रम के चलते दूरदराज से आए वाहनों को ऑडीटोरियम मैदान में खड़ा करा दिया गया। चेकिंग के दौरान दो कॉमर्शियल वाहन सीज कर दिए गए। अन्य वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा व यातायात नियम की जानकारी देकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। (संवाद)