{"_id":"6a569f28e83e446854056b0b","slug":"vegetable-laden-pickup-truck-overturns-after-going-out-of-control-three-injured-barabanki-news-c-13-lko1070-1827469-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सब्जी से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सब्जी से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, तीन घायल
Wed, 15 Jul 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटी पिकअप।
दुबग्गा। काकोरी क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे सब्जी से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में तीन किसान घायल हो गए, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं।
इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि आगरा से लखनऊ आ रही पिकअप में चालक विपिन के साथ किसान स्वदेश, श्याम और अभिषेक सवार थे। एक्सप्रेसवे के किमी 297 पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में आगे बैठे तीनों किसान घायल हो गए। काकोरी पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मैनपुरी के भोगांव निवासी चालक विपिन को सामान्य चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप को एक्सप्रेसवे से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया।