फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Van driver killed, 19 injured in three road accidents

Barabanki News: तीन सड़क हादसों में वैन चालक की मौत, 19 घायल

Sat, 22 Feb 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 22 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Van driver killed, 19 injured in three road accidents
बाराबंकी। अयोध्या नेशनल हाईवे पर पहिया बदलते वक्त तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक वैन चालक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं, फतेहपुर में कारों में भिड़ंत होने से छह लोग तो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप-बस की टक्कर में नौ घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार भोर करीब चार बजे सफदरगंज के बिरौली गांव से एक डांस पार्टी की नर्तकियों को लेकर बाराबंकी जा रही वैन का पहिया लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर परिजातपुरम के पास पंचर हो गया। चालक वैन को सड़क किनारे खड़ी कर पहिया बदलने लगा। जबकि वैन में सवार गोविंद (25) उसे टार्च दिखा रहा था। कार में सवार अशोक व प्रीत कुमार समेत तीन लोग चाय पीने के लिये पड़ोस के ढाबे पर चले गए। इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन उछलकर सड़क किनारे पेड़ों में जा टकराई। हादसे में चालक मसौली के सुरसंडा गांव निवासी अशीष कुमार (30) की सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद व वैन में बैठी तीन डांसर घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। टक्कर मारने वाला चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा फतेहपुर कस्बे में हुआ। कुर्सी क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी शुभम यादव साथियों के साथ कार में सवार होकर तिलक समारोह में शामिल होने मोहम्मदपुर खाला के दौलतपुर गांव गए थे। रात करीब 12 बजे फतेहपुर कस्बे के ब्लाक चौराहे पर सामने से आ रही दूसरी कार से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दूसरी कार में सवार विवेक कुमार, सूरज, इंद्रेश व अमित व शुभम व सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। शुभम व सूरज को सीएचसी फतेहपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा सुबेहा थाना क्षेत्र में हुआ। जहां शनिवार भोर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुड़वा गांव के पास 15 श्रद्धालुओं को लेकर दिल्ली से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की मिनी बस की पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में दिल्ली के समयपुर बादली निवासी सीमा, अमित प्रताप, के गोस्वामी, गनेश, अंजली, शर्मिला, बबिता व नीतू समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को निकट के अमेठी जिले में स्थित सीएचसी शुकुलबाजार में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed