फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   "Valuable Role of women in the development of society '

‘समाज के विकास में आधी आबादी की भूमिका अहम’

Wed, 07 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 07 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
"Valuable Role of women in the development of society '
सम्मापित की गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
समाज के विकास में आधी आबादी अपनी अहम भूमिका निभा रही है। महिला जितना आगे बढ़ेगी देश और प्रदेश उतना ही विकास करेंगे। इसलिए महिलाओं का सम्मान जरूर किया जाना चाहिए। ये बातें मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने बुधवार को अमर उजाला और प्रदेश सरकार के तत्वावधान में पटेल महिला महाविद्यालय में आयोजित नारी सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन


समारोह में सीडीओ ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चला रखी हैं और इसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है। सरकार की समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया आवास योजना, छात्र-छात्राओं में लैपटॉप वितरण योजना, कन्या विद्या धन योजना, जननी सुरक्षा, निराश्रित महिला पेंशन, किसान व वृद्धावस्था पेंशन, वीमेन पावर लाइन 1090 समेत अन्य योजनाएं है जिसका लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है। समय के साथ-साथ महिलाओं के कार्य करने के तरीके में भी बदलाव आए हैं।
विज्ञापन


आज महिलाएं पुरुषों के बराबर खड़ी हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अमर उजाला और प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित नारी सम्मान समारोह की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज खासकर महिलाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के आयोजन बहुत जरूरी हैं। इससे पूर्व विभागीय अधिकारियों ने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. डीआर सिंह, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, डीएसटीओ डॉ. विनोद कुमार सिंह, डीआईओएस रामशरण सिंह, बीएसए पीएन सिंह, कॉलेज की प्राचार्या ऊषा चौधरी, सहायक निदेशक सूचना राजेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed