{"_id":"61e1d1630a6d93109c4232cb","slug":"vaccination-barabanki-news-lko6134945143","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन सेंटर से गायब मिली एएनएम रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन सेंटर से गायब मिली एएनएम रोका गया वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सीडीओ और सीएमओ के साथ कई वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन एएनएम और एक ब्लॉक प्रबंधक बिना सूचना के गायब मिले। जिस पर डीएम ने इनका वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण तलब करने का आदेश सीएमओ को दिया है। वहीं बड़ागांव सीएचसी अधीक्षक को चेेतावनी जारी की गई है।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने शुक्रवार को पल्हरी सेंटर का निरीक्षण किया। यहां पर तैनात एएनएम अर्चना, रहेरामऊ में तैनात रोली वर्मा और सूर्यपुर में तैनात अर्चना मिश्रा मौके पर मौजूद नहीं थीं। इसके ब्लॉक प्रबंधक अखिलेश कुमार भी मौजूद नहीं मिले। जिस पर सभी का वेतन रोकने के आदेश सीएमओ को दिए हैं।
वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव को चेतावनी जारी की गई है। सीएमओ ने बताया कि गायब कर्मियों का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा सीएचसी अधीक्षक सिद्धौर के अनुसार सुबेदारपुरवा, डेतिया, नसीपुर, छतौरा, मल्लाही पुरवा, मीरापुर पूरब, हुसैनपुर बक्स आदि वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात शिक्षक मौजूद नहीं मिले। जिस पर इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। (संवाद)