फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

6 लाख बच्चों को 3 जनवरी से लगेगा कोरोना का टीका

Tue, 28 Dec 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन ने बच्चों को टीका लगाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। जिले में करीब छह लाख बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद विभाग ने इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के आदेश पर जिला में सतर्कता और ज्यादा बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वालों की रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर जांच कराने के साथ ही प्रतिदिन कम से कम तीन हजार लोगों की जांच कराई जा रही है और कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन

अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांटों का ट्रायल करने के साथ ही पीकू वार्डों को पूरी तरह से सक्रिय रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं शासन ने बच्चों केे टीका लगाने का आदेश जारी किया है। जिले में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की संख्या करीब 6 लाख है। इन्हें 3 जनवरी से कोविड का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जिले भर में 300 केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षको को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिससे बच्चों को टीका लगाए जाने की प्रक्रिया निर्धारित समय से शुरू की जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ऑनलाइन कराना होगा पंजीकरण
बच्चों को टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण होने वालों को प्राथमिकता के आधार पर ही टीका लगाया जाएगा। जिन बच्चों को कोविड का टीका लगाया जाना है उन्हें केंद्र पर पहुंचकर अपना आईकार्ड दिखाना होगा। इसके बाद ही उन्हें कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

चिकित्सकों की सलाह पर बूस्टर डोज
शासन से मिले निर्देशों के बाद 60 वर्ष की उम्र के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने की भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ऐसे लोगों को चिकित्सकों की सलाह के बाद ही बूस्टर डोज दी जाएगी। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed