फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

डोर-टू-डोर के बजाए घर बैठे हो रहा टीकाकरण

Tue, 28 Dec 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
vaccination
सफेदाबाद (बाराबंकी)। एएनएम और आशा बहु मिलकर डोर टू डोर वैक्सीनेशन के विभागीय दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा रही हैं और घर बैठे ही टीकाकरण कर उसका डाटा मोबाइल पर फीड किया जा रहा है। इस मनमानी के चलते जिनको दूसरी डोज नहीं लगी उनको भी टीके के प्रमाण पत्र में दोनों डोज लगना दिखा रहा है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सोमवार को जाटा बरौली के चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुलदीप मौर्य ने परेठिया बूथ पहुंचकर टीकाकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉक्टर कुलदीप ने बताया कि आशा बहू के घर स्वास्थ्य कर्मी विमलेश और श्वेता बैठकर लोगों को टीकाकरण कर रही हैं। घर घर न जाकर और मौके पर ही डाटा न फीड कर एक रजिस्टर पर बस नाम लिख ले रही हैं। जबकि दिशा निर्देश के मुताबिक घर-घर जाकर टीकाकरण करना होता है। डाटा भी मोबाइल से तुरंत फीड करना होता है ताकि त्रुटि न रह जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मियों को फटकार लगाई और घर-घर जाकर टीकाकरण के निर्देश दिये तथा मौके पर ही डाटा फीड करने को कहा। बताया कि डाटा फीडिंग में चिकित्सकों या मेरा कोई रोल नहीं होता है। यह सारी फीडिंग टीका देने वाले कर्मी करते है। जिनकी लापरवाही के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। जिसे सही कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed