{"_id":"5ebc29be8ebc3e904f4395b1","slug":"vaccination-barabanki-news-lko5214577190","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर (बाराबंकी)। जिस विद्यालय में बाहर से आए ग्रामीणों को क्वारंटीन किया गया है। उसी विद्यालय में बुधवार को बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का कैंप लगाया गया। यहां ग्राम पंचायत की कई गर्भवती महिलाओं के साथ ही मासूम बच्चों का टीकाकरण किया गया। ग्रामीणों व क्वारंटीन व्यक्ति द्वारा एएनएम से विद्यालय में कैंप नहीं लगाने का अनुरोध किया गया। इसके बाद भी पूरे दिन टीकाकरण कैंप उसी क्वारंटीन सेंटर में चलता रहा।
हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़ी राखमऊ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाहर से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। जहां तमाम लोग क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद अपने घर चले गए हैं। वहीं मौजूदा समय में बिहार से आए नीरज कुमार ग्राम मोतीलालपुरवा यहां क्वारंटीन हैं। इसके बाद भी बुधवार को एएनएम नीलम सिंह ने इसी क्वारंटीन सेंटर में टीकाकरण का कैंप लगा दिया।
जहां गांव की लगभग दो दर्जन महिलाएं टीकाकरण कराने के लिए पहुंची थी। क्वांरटीन नीरज कुमार ने वहां टीकाकरण करने का विरोध किया। उसने कहा कि मेरी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में यहां पर अभी टीकाकरण कैंप नहीं लगाया जाए। मगर एएनएम ने एक नहीं सुनी और वहीं पर दिनभर मासूम बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
डीएम ने एक मई के बाद से होम क्वारंटीन के आदेश दिए हैं। ऐसे में विद्यालय में किसी को क्वारंटीन नहीं किया जा रहा है। फिर भी अगर किसी विद्यालय में पहले से लोग क्वारंटीन थे। तो एएनएम को इस सेंटर में टीकाकरण नहीं करना चाहिए था। शिकायत मिली है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
सुनील कुमार जायसवाल, सीएचसी अधीक्षक जैदपुर