फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Used to rob under the guise of playing DJ, two arrested

Barabanki News: डीजे बजाने की आड़ में करते थे लूटपाट, दो दबोचे

Sat, 20 May 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 20 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Used to rob under the guise of playing DJ, two arrested
बाराबंकी। पुलिस ने बदमाशों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो शादियों में डीजे बजाने का काम करता था। इसी दौरान परिवार की आर्थिक हालत आंकते थे और घरों को चिह्नित करते थे। बाद में गिरोह के लोग इन्हीं घरों में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। शुक्रवार को बदोसराय पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को दबोचकर करीब तीन लाख की नकदी व जेवर बरामद किए, जबकि इनके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




लगातार हो रहीं चोरी व लूट की वारदातों को लेकर एसपी ने पुलिस थानों को अलर्ट किया है। बदोसराय पुलिस को चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह की भनक पहले लगी थी। मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कसरैला डीह, नहर पटरी के पास छापा मारकर रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर निवासी अदनान व बदोसराय के ही बरौलिया गांव निवासी अमित वर्मा को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से जेवर, 57 हजार रुपये, चोरी की दो बाइकें, दो तमंचा व कारतूस बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्र ने बताया कि इस गिरोह में अदनान का भाई सैफ व गांव का सुभाष भी शामिल हैं। अमित शादियों में डीजे बजाता है। डीजे बजाने के दौरान ही गिरोह की ओर से घरों को वारदात के लिए चिह्नित कर लिया जाता था।
विज्ञापन





कई वारदात कबूलीं
पुलिस के अनुसार इन अपराधियों ने कई वारदातें कबूली हैं। इनमें 12 मई की रात चिरैधापुरवा गांव में जेवर व नकदी चोरी करने की। जबकि इसी गिरोह ने करीब एक महीना पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंबौर गांव में कई दुकानों व घरों में चोरी की थी। केवल इतना ही नहीं जो दो बाइकें बरामद हुईं, वह भी इन्हीं अपराधियों ने लखनऊ के चिनहट व अयोध्या जिले से चोरी की थीं। इनमें अदनान पर 12 तो अमित पर पांच आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीन मुकदमों में आरोपी बने शातिर
चोरी की बाइकों से चोरी व लूट इन शातिरों ने यहीं की। बदोसराय के थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी के बाद बाइकों की नंबर प्लेट बदलने के आरोप में धोखाधड़ी का केस, तमंचा बरामद होने से आर्म्स एक्ट का केस व चोरी व लूट का माल बरामद होने में तीसरा केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed