{"_id":"678ab263132817dd200f6485","slug":"uproar-among-family-members-over-death-of-newborn-barabanki-news-c-315-1-slko1014-131735-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा
Sat, 18 Jan 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी त्रिवेदीगंज पर बच्चे की मौत के बाद हंगामा करते परिजन। संवाद
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। टीका लगाने के दूसरे दिन शुक्रवार को नवजात की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे प्रभारी सीएचसी अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
त्रिवेदीगंज गांव निवासी अजय कुमार की पुत्री काजल जिला उन्नाव के थाना माखी के गांव शंकरखेड़ा स्थित ससुराल से एक माह के पुत्र शुभ को लेकर मायके आई है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे गांव में टीकाकरण शिविर में बच्चे को बीसीजी का टीका लगवाया था। इसी शिविर में 16 अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया था।
शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ने पर सीएचसी त्रिवेदीगंज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन भड़क गए और टीका लगाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज वर्मा ने टीका लगने से मौत की बात से इन्कार करते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जिस वायल से शुभ को टीका लगा था, उसी वायल से 16 अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया था।