फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Update aadhar card made 10 years ago

10 साल पहले बने आधार कार्ड कराएं अपडेट

Sun, 09 Oct 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Update aadhar card made 10 years ago
बाराबंकी। आधार कार्ड बने हुए यदि 10 साल या उससे अधिक हो गए हैं तो नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर उसे अपडेट अवश्य करा लें। जिला प्रशासन एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लखनऊ की ओर से सामूहिक रूप से जिले में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विशेष शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जिससे लोग अपना आधार कार्ड आसानी से अपडेट करा सकें। डीएम ने सभी लोगोें से अपील करते हुए कहा है कि वह निकट के केंद्र पर जाकर अपना आधार जरूर अपडेट कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि आधार एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है, इसलिए इसका अपडेट होना जरूरी है। डीएम ने कहा कि आधार की एक विशेषता है कि आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते हैं। विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें।
विज्ञापन

कार्डधारकों को सलाह दी जाती है कि अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपना आधार अपडेट जरूर कराएं। अपने पते एवं पहचान का वैध प्रमाणपत्र लेकर नजदीकी आधार केंद्र पर आएं और अपना आधार अपडेट कराएं, इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये है। डीएम ने बताया कि आप अपना आधार दो प्रकार से अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन या फिर अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर। इसके लिए 130 आधार नामांकन और अपडेट करने की मशीनें काम रही हैं। एक महीने के दौरान लगभग 12 हजार नए आधार नामांकन और लगभग 37 हजार आधार अपडेट भी किए गए हैं। इसलिए आप सभी से अपील की जाती है कि अपना आधार अवश्य अपडेट कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed