फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP News SP leader Shivpal remembered works of Netaji said MP-MLA are asking for commission in Barabanki

UP News: सपा नेता शिवपाल ने योगी सरकार पर कसा तंज, बोले- एमपी-एमएलए मांग रहे कमीशन; नेताजी को किया याद

Fri, 27 Oct 2023 05:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 05:34 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा तो वहीं नेताजी और बेनी बाबू के कामों की खुलकर तारीफ की।

विज्ञापन
UP News SP leader Shivpal remembered works of Netaji said MP-MLA are asking for commission  in Barabanki
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास खंड त्रिवेदीगंज के साह मनोधरपुर में एक निजी विद्यालय का भूमि पूजन और शिलान्यास करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाराबंकी में नेताजी और बेनी बाबू ने सड़क व स्वास्थ्य क्षेत्र में जो काम कराए हैं, वहीं दिख रहे हैं। वर्तमान सरकार किसी क्षेत्र में विकास नहीं करा पाई है। पूरा देश नौकरशाही के हवाले है। 

विज्ञापन

शिवपाल का योगी सरकार पर  निशाना
आगे कहा कि सपा की सरकार थी तो एक कार्यकर्ता भी डीएम-एसपी से काम करा लाता था। भाजपा के एमपी-एमएलए से सिफारिश कराई तो कमीशन मांगते हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि गांव व किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है, शिक्षा-बिजली में कोई काम नहीं हुआ है। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे व तहसील में 22 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं दे पा रहे और सेटिंग-गेटिंग के खेल के लिए छापे डलवाकर एफआईआर करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढा मुक्त सड़कों का किया था वादा
सात साल पहले भाजपा भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा कर रही थी, लेकिन यह सबसे भ्रष्ट सरकार आई है। थानों तहसीलों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अस्पतालों की हालत खराब है, लोग बाहर से महंगी दवाई खरीदने को मजबूर हैं। 30 दिन में गड्ढा मुक्त सड़कों का वादा किया था, लेकिन सात साल में भी गड्ढे नहीं भर पाए। 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में सपा-कांग्रेस के मध्य हुए विवाद पर कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने का काम करेगी। आजम खान को सजा के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार झूठे मुकदमे लिखाकर आजम खान को राजनीति से हटाने का प्रयास कर रही है। ईडी, सीबीआई व अन्य एजेंससियों के जरिए पूरे देश में विपक्ष को खत्म करने की साजिश चल रही है। 

इस मौके पर पूर्व विधायक राममगन रावत, गौतम रावत, नेहा आनंद, रमेश चौधरी, विवेक वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, परशुराम यादव, सिपाही लाल यादव, महेश वर्मा, पप्पू सिद्दीकी, रामबक्स रावत आदि मौजूद रहे। इससे पहले छबील चौकी पर शिवपाल सिंह का पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोमती, वासुदेव यादव, जग्गा यादव, भीम सिंह, सुनील वर्मा एडवोकेट ने भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed