फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   up board exam

यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होगें 71 हजार परीक्षार्थी

Fri, 08 Jan 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
up board exam
बाराबंकी। कोविड-19 को लेकर इस बार अप्रैल में यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रस्तावित की गई है। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 70,681 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की तैयारियों में विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से संचालित 297 माध्यमिक विद्यालय हैं। कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर वर्ष 2021 की परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित है। इस परीक्षा में 70,681 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के संस्थागत 38,884 व व्यक्तिगत 995 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के संस्थागत 28,757 व व्यक्तिगत 2079 परीक्षार्थी है।
विज्ञापन

इनकी परीक्षा कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत कराने को लेकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। ऐसे में इस बार अधिकांश विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। कम से कम डेढ़ सौ व अधिकतम चार सौ परीक्षार्थियों तक के परीक्षा केंद्र बनाए जाने की उम्मीद है। विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन अपलोड किए गए ब्यौरे का हाल में ही भौतिक सत्यापन कराया गया। इसके बाद डीएम के अनुमोदन के बाद सूची परिषद को भेज दी गई। मगर, भौतिक सत्यापन में विद्यालयों में मिले संसाधनों के बारे में अब परिषद की साइट पर ऑनलाइन ब्यौरा डीआईओएस के स्तर से अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अप्रैल में प्रस्तावित है। इस वर्ष की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 71 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण परिषद द्वारा किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही है। जो सूचनाएं परिषद द्वारा मांगी जा रही हैं, उसे उपलब्ध कराया जा रहा है।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed