फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Underpass will be built in Banki, Parethia and Bajaha

Barabanki News: बंकी, परेठिया और बजहा में बनेंगे अंडरपास

Sun, 26 Mar 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Underpass will be built in Banki, Parethia and Bajaha
बाराबंकी। बंकी रेलवे क्राॅसिंग समेत तीन जगहों पर अंडरपास बनाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरु हो गई है। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबन्धक सुरेश कुमार सपरा व सांसद उपेंद्र रावत ने शनिवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, इंजीनियरों व टेक्निकल टीम के साथ परेठिया, बंकी व बजहा रेलवे क्राॅसिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। परेठिया में निर्माण तय हो गया है जबकि बंकी रेलवे क्राॅसिंग के पास जटिलता और तकनीकी दिक्कतें सामने आई। इस कारण क्राॅसिंग के बगल में ही दो और स्थान चयनित किए गए हैं। तीन दिन में इसका सर्वे होगा।
विज्ञापन



बाराबंकी रेलवे स्टेशन के करीब बंकी रेलवे क्राॅसिंग का निरीक्षण करने करने पहुंचे सुरेश कुमार सपरा व सांसद उपेंद्र रावत ने पाया कि अगर मौजूदा जगह पर ओवरब्रिज बनेगा तो लाइन के दोनों ओर काफी जमीन चाहिए। ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर आने वाली दिक्कतों को देखते हुए यहां भी अंडरपास बनाने पर विचार किया गया। इसके लिए क्रासिंग के बगल सेना परिसर के गेट को बंद कराने को लेकर रक्षा मंत्रालय से अनुमति लेने पर चर्चा हुई। जबकि बंकी की तरफ 70 मीटर जमीन न होने के कारण डीआरएम व सांसद ने इंजीनियरों के साथ रेलवे के बरात घर व आवासीय क्षेेत्र का जायजा लिया। दो घंटे की छानबीन के बाद तीन जगहों पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाए जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन



चर्चा में हल निकला कि अगर मौजूदा क्राॅसिंग के पास ओवरब्रिज नहीं बनेगा तो रेलवे के आवास तोड़कर निर्माण होगा। तीसरा रास्ता यह है कि ओवरब्रिज को बंकी की तरह मोड़ दिया जाए ताकि सड़क पर आवागमन भी बना रहे। हालांकि टेक्निकल टीम ने अंडरपास को लेकर ज्यादा सहूलियत बताई। डीआरएम ने इंजीनियरों को तीन दिन में सर्वे करने को कहा है। वहीं, बंकी ब्लाक के परेठिया गांव के ग्रामीण बंद पड़ी बाराबंकी-लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग को खुलवाने या उसके नीचे अंडर पास की मांग पिछले 10 साल से कर रहे हैं। इसे लेकर आंदोलन भी हुआ है। इसे लेकर डीआरएम सुरेश कुमार सपरा व सांसद उपेंद्र रावत परेठिया पहुंचे। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की पीड़ा समझी और जमीन उपलब्ध होने के कारण यहां अंडर पास का निर्माण होने की हामी भर दी। सांसद ने कच्चे रास्ते का डामरीकरण करवाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने अंडरपास के लिए अपनी जगह देने की बात तक कह दी। डीआरएम व सांसद ने लखनऊ-अयोध्या रेल मार्ग पर बजहा गांव की रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास को लेकर निरीक्षण किया। बजहा के ग्रामीणों ने आवागमन में होने वाली दिक्कतों के बारे मेें बताया। इस पर यहां अंडरपास को लेकर नापजोख की गई। इन तीनों जगहों पर निरीक्षण में करीब छह घंटे का समय लगा। इस मौके पर उप मण्डल रेल प्रबंधक बीएस यादव, सीनियर मंडल इंजीनियर रंजित कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबन्धक प्रतीक, भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर, कैप्टन विजय श्रीवास्तव, आशुतोष अवस्थी आदि मौजूद रहे।



खुश ग्रामीणों ने बरसाए फूल
सफदरगंज क्षेत्र के बजहा व सफेदाबाद के पास परेठिया गांव में अंडरपास बनने की खुशी ग्रामीणों में साफ दिखी। ग्रामीणों ने सांसद व रेलवे के अधिकारियों पर फूल बरसाए। उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी भी करते रहे।




निर्माण को लेकर आपत्ति पर भड़के सांसद
बंकी रेलवे क्रासिंग के पास अंडरपास या ओवरब्रिज बनाए जाने को लेकर हो रही पड़ताल के दौरान एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ने कुछ बातों को लेकर निर्माण पर आपत्ति जताई। इस पर सांसद उपेंद्र भड़क गए। उन्होंने कहा कि केवल एक व्यक्ति की सहूलियत के लिए पूरे बंकी कस्बे को नहीं नकारा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed