फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Under Mission Shakti, village Chaupals were held, four cases were resolved

Barabanki News: मिशन शक्ति के तहत गांवों में लगी चौपालें, चार मामले सुलझे

Thu, 11 Dec 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 11 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Under Mission Shakti, village Chaupals were held, four cases were resolved
बदोसराय कोतवाली के मदारपुर गांव में आयोजित चौपाल में समस्या सुनती रामनगर सीओ गरिमा पंत।
बाराबंकी। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को कई गांवों में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। ग्रामीणों व महिलाओं की समस्याओं का समाधान भी कराया गया। पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, चार मामलों का निस्तारण मौके पर कराया गया।
विज्ञापन

चौपाल में निस्तारित मामलों में कुर्सी थाने के अगासंड की रहने वाली महिला की वृद्धा पेंशन की समस्या तथा दो पक्षों में नाली विवाद राजस्व व पुलिस टीम भेजकर सुलझाया गया। थाना घुंघटेर के ग्राम धरौली में चकरोड़ पर जानवर बांधने को लेकर विवाद व फतेहपुर कोतवाली के ग्राम हसनपुर टांडा में रास्ते में कूड़ा डालने को लेकर उपजा विवाद भी शांत कराया गया।
विज्ञापन


कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार बदोसराय थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में रामनगर सीओ गरिमा पंत ने महिलाओं को हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। बरसाती लाल ने अपनी बहू के मायके चले जाने व गुजारा भत्ता मांगे जाने की समस्या का निदान कराने की मांग की। सीओ ने थाने पर शिकायत करने की सलाह दी। इसी गांव की सावित्री देवी की खतौनी में नाम गलत होने की समस्या का निदान के लिए थाना समाधान दिवस में बुलाया। घुंघटेर थाने के खुज्झी धरौली में थाना प्रभारी बेचूं सिंह ने समस्याएं सुनी। चौपाल में राशन कार्ड व शौचालय निर्माण कराए जाने की मांग भी महिलाओं ने की। रामसनेहीघाट कोतवाली के राजपुर गांव में कोतवाली के प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed