फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Under-19 cricket tournament final match will be played again

Barabanki News: फिर से खेला जाएगा अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला

Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Under-19 cricket tournament final match will be played again
बाराबंकी। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराई गई अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में आधार में छेड़छाड़ कर बाहरी खिलाड़ियों को खिलाये जाने का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में आयोजकों की ओर से सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही बरसात के मौसम के बाद पुनः फाइनल मैच आयोजित कराए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन



जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मई में स्कूल क्रिकेट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में एसडी कॉलेज बड़ेल एवं यंग स्ट्रीम की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ था, जिसमें यंग स्ट्रीम की टीम विजेता हुई थी। बाद में इसी टीम ने जीआईसी बाराबंकी की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला भी जीता था। एसडी कॉलेज की टीम ने यंग स्ट्रीम टीम पर आधार में छेड़छाड़ कर बाहरी खिलाड़ियों को खिलाये जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन



अमर उजाला मेें खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार हरकत में आए और शुक्रवार को एसडी कॉलेज बड़ेल की टीम को पत्र लिखकर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला निरस्त करने की जानकारी दी। साथ ही जीआईसी एवं एसडी कॉलेज बड़ेल टीम के मध्य बरसात के बाद फाइनल मुकाबला आयोजित कराने की भी घोषणा की है। शनिवार को एसडी कॉलेज बड़ेल की टीम के खिलाड़ियों ने डीआईओएस ओपी त्रिपाठी से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed