फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two youths died in road accidents

Barabanki News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Thu, 12 Dec 2024 01:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 12 Dec 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
दुर्घटना में बाइक सवार पिंटू की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन।   -संवाद
बाराबंकी। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव साैंप दिए।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी पिंटू (28) मंगलवार देर रात भिटरिया में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पल्हरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरकर पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। सिर में गंभीर चोट के कारण हिंद अस्पताल फिर वहां से ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पिंटू का पुत्र डेढ़ साल का है।
विज्ञापन


उधर, रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के पूरे ब्राह्मण मजरे महुलारा गांव निवासी राकेश उर्फ छोटू (20) मंगलवार रात नौ बजे बाइक से भिटरिया स्थित एक लॉन में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर भानपुर कोठी चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब आधे घंटे बाद शव की पहचान हुई। राकेश हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार शाम सफदरगंज थाना क्षेत्र में टेंट का सामान लादकर उधौली से सनाैली जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर छंदवल गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राॅली पर सवार रामसनेहीघाट क्षेत्र के अंदई गांव निवासी मजदूर विमल घायल हो गया। इस दौरान करीब आधा घंटा यातायात ठप रहा।



सभी प्लान फेल, माह भर में 50 से अधिक मौतें
जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। हालात ये हैं कि एक माह में हुए हादसों में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह हाल तब है जब इस साल शासन ने पिछले सालों की अपेक्षा हादसों में 50 प्रतिशत की कमी लाने का विशेष प्लान तैयार किया था।




इलाज के अभाव में जा रहीं जानें
हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वालों को जिले में इलाज नहीं मिल रहा है। दो-दो निजी मेडिकल कॉलेज भी जान नहीं बचा पा रहे हैं। रामसनेहीघाट, हैदरगढ़, फतेहपुर, असंद्रा, कोठी, दरियाबाद, टिकैतनगर व रामनगर में होने वाले हादसों के घायलों को जिला अस्पताल से केजीएमयू रेफर किया जाता है। घटना होने से इलाज तक में दो से तीन घंटे बीत जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed