{"_id":"694311d3a23fcf55250c4feb","slug":"two-students-were-beaten-up-by-a-group-of-students-leaving-them-bleeding-12-were-reported-injured-barabanki-news-c-315-1-brp1006-154245-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छात्रों के एक गुट ने दो को पीटा, हुए लहूलुहान, 12 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छात्रों के एक गुट ने दो को पीटा, हुए लहूलुहान, 12 पर रिपोर्ट
Thu, 18 Dec 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के दो छात्रों पर रास्ते में रोककर हमले का मामला सामने आया है। लहूलुहान छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार शाम तीन छात्रों को नामजद करते हुए कुल 13 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है।
देवा रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले आशुतोष पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर को वह अपने साथी हर्षित तिवारी के साथ बाइक से यूनिवर्सिटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यूनिवर्सिटी से करीब 100 मीटर की दूरी पर शिवम, यशस्वी और करीब 30 छात्र खड़े मिले। आरोप है कि इनमें से शिवम तिवारी ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। देखते ही देखते 10 छात्रों ने आशुतोष व हर्षित को कड़े, बेल्ट और राॅड से जमकर पीटा। इससे दोनों छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीन नामजद समेत 13 छात्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।