फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two sisters consumed poison in Baddupur thana in Barabanki.

Barabanki News: चचेरी बहनों की जहरीली मिठाई खाने से मौत, युवती ने पहले खुद किया सेवन, फिर बहन को भी खिलाई

Mon, 09 Jan 2023 07:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Jan 2023 07:48 PM IST
सार

नीतू के अस्पताल जाने के कुछ देर बाद ही चचेरी बहन कामिनी को भी उल्टियां होने लगी। उसे पहले निजी अस्पताल ले गए, जहां उसने नीतू के द्वारा मिठाई खिलाने की जानकारी दी। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख कामिनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Two sisters consumed poison in Baddupur thana in Barabanki.
मामले की जानकारी पर ग्रामीणों की लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले में बड्डूपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक युवती ने पहली खुद जहरीली मिठाई खाई, फिर अपनी चचेरी बहन को भी खिला दी। जानकारी होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शवों का पोस्टमार्टम करवाया। इस पूरे घटनाक्रम के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


क्षेत्र के झरसवां गांव के छोटेलाल की पुत्री नीतू 18 व उनके भाई रामचरित की पुत्री कामिनी 18 के मध्य काफी गहरी दोस्ती थी। रविवार की शाम करीब आठ बजे नीतू और कामिनी ने मुलाकात हुई थी। इस दौरान नीतू ने पहले खुद जहरीली मिठाई खाई, फिर कामिनीी को भी अपने हांथों से खिला दी। इसके बाद नीतू को जब खाने पर बुलाया गया तो वह बेसुध बिस्तर पर पड़ी थी। परिजन आनन-फानन उसे बड्डूपुर के निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रात में ही जानकारी होने पर पुलिस ने नीतू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


नीतू के अस्पताल जाने के कुछ देर बाद ही चचेरी बहन कामिनी को भी उल्टियां होने लगी। उसे पहले निजी अस्पताल ले गए, जहां से सीएचसी घुंघटेर लाया गया। यहां उसके बयान दर्ज किए गए, उसने नीतू के द्वारा मिठाई खिलाने की जानकारी दी। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख कामिनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो चुकी थी। परिजन कामिनी का शव लेकर गांव चले आए थे। सुबह सीओे फतेहपुर रघुवीर सिंह व इंस्पेक्टर राजकुमार ने मौके पर जाकर पूछताछ की। हालांकि परिजन आत्महत्या के कारणों की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मातम, मिठाई पर रहस्य बरकरार
नीतू और कामिनी का साथ पुराना था। दोनों का उठना-बैठना, खेलना-कूदना साथ ही होता था। अचानक इनकी मौत हो जाने से परिवार के लोग सदमे में आ गए हैं। नीतू के परिवार में पिता छोटेलाल, मां मालती देवी के अलावा चार भाई अमरेश, विमलेश, अखिलेश व इंद्रेश हैं। वहीं कामिनी के परिवार में उसके पिता रामचरित, मां, भाई अरुण, राज, बहन काजल व छोटी हैं। इन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों बहनों के मिठाई (पेठा) खाने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन पेठा आया कहां से और इसमें किसने मिलाया, इसका रहस्य बरकरार है।


दोनों युवतियों का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें बिसरा सुरक्षित किया गया है। मृतका कामिनी ने नीतू के द्वारा मिठाई खिलाए जाने का बयान दिया था। पूरे घटनाक्रम के कारणों की जांचच की जा रही है।
- आशुतोष मिश्र, एएसपी उत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed