{"_id":"62ec1c209ea2bb66fc31cd9c","slug":"two-school-seal-barabanki-news-lko6427176128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता मिले दो स्कूलों में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता मिले दो स्कूलों में जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूलों की जांच के बाद डीआईओएस ने ताला जड़वा दिया। वहीं इन कॉलेज में पंजीकृत मिले कक्षा एक से आठ तक के पंजीकृत बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालयों में कराने का आदेश डीआईओएस ने बीएसए को दिया है।
जिले में बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन हो रहा है। इसको लेकर जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। किसान यूनियन के नेताओं की शिकायत के बाद सक्रियता बढ़ी और जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। हरख क्षेत्र में बाबा नील कंठ इंटर कॉलेज खपुरवा बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। इसकी जांच जीजीआईसी सतरिख की प्रधानाचार्य से कराई गई तो वह सही मिली। यहां पर हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं तो संचालित नहीं मिली। मगर, कक्षा एक से आठ तक के बच्चे पंजीकृत मिले। जबकि मान्यता किसी की थी।
इसी प्रकार एसबीएस इंटर कॉलेज ईनामीपर का संचालन भी बिना मान्यता के किया जा रहा था। इसकी जांच राजकीय हाईस्कूल बडे़ल की प्रधानाचार्य ने की तो एक से पांच तक 75 व कक्षा 6 से आठ तक 60 बच्चे पंजीकृत मिले। इस पर डीआईओएस ने दोनों कॉलेजों में ताला लगवाने का आदेश कर इनमें पंजीकृत बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूलों में कराने का पत्र बीएसए को भेजा है। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि दो स्कूलों पर कार्रवाई के साथ अभियान को तेज किया गया है। ऐसे स्कूल संचालकों पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।