फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two people, including an elderly person, lost their lives in separate accidents.

Barabanki News: अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग समेत दो की गई जान

Wed, 01 Jan 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 01 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two people, including an elderly person, lost their lives in separate accidents.
बाराबंकी। शहर और फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, रामसनेहीघाट में डीसीएम की टक्कर से कार पलट गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी पुरवा मोहल्ला निवासी राम निवास (33) की सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह पैसार में ट्रैक्टर की दुकान में मैकेनिक थे। सोमवार शाम को दुकान से घर जाने के लिए निकले थे। फैजुल्लागंज में रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपनाह निवासी राम सहारे (61) सोमवार को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में अपनी बहन के यहां बाइक से गए थे। जहां से देर रात घर को जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

कस्बा फतेहपुर के ब्लाॅक चौराहे के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राम सहारे को राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन सवार की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके में धरौली मोड़ के पास मंगलवार दोपहर एक डीसीएम की टक्कर से कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद तमाम राहगीर मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार सवार लखनऊ निवासी जितेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि, किसी को भी चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed