{"_id":"689251f1531d2403420f7154","slug":"two-people-including-a-prd-jawan-died-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-145242-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में पीआरडी जवान के साथ दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में पीआरडी जवान के साथ दो की मौत
Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रफ्तार का कहर एक बार फिर तीन परिवारों पर भारी पड़ा। मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पीआरडी जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई।असंद्रा थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव निवासी जग प्रसाद (47) पीआरडी जवान थे और मंगलवार को दिन में उनकी ड्यूटी त्रिवेदीगंज में लगी थी।
देर शाम ड्यूटी खत्म कर जब वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी केसरगंज-सिद्धौर मार्ग पर उचिटा गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफेदाबाद ओवरब्रिज के पास रात करीब दो बजे अचार लादकर जा रहा ट्रक डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बहराइच के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रामगंज गांव निवासी सलीम (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उधर, अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के खुशहहापुरवा गांव निवासी राहुल (27) मंगलवार सुबह किसी कार्य से हैदरगढ़ आए थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सुबह करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद हाइवे पर घंटों लगा जाम
सफेदाबाद (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफेदाबाद ओवरब्रिज के पास ट्रक और डंपर में हुए हादसे के बाद घंटों जाम लगा रहा। रात में तो पुलिस ने यातायात किसी तरह सामान्य कराया, लेकिन सुबह जब ट्रैफिक बढ़ा तो हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर 11 बजे के बाद पुलिस ने हाइड्रा बुलवाकर ट्रक और डंपर को हटवाया। इस दौरान हाईवे की एक लेन पर ट्रैफिक का संचालन काफी देर तक बंद करना पड़ा। इससे लगभग तीन घंटे तक हाईवे पर सैकड़ों वाहनों के फंसे रहने से उनमें सवार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर इन्हें गंतव्य के लिए निकलवाया।