फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two more dacoits caught with 17 kg silver in encounter

Barabanki News: मुठभेड़ में 17 किलो चांदी के साथ दो और डकैत दबोचे

Mon, 25 Dec 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 25 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two more dacoits caught with 17 kg silver in encounter
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज में हुई डकैती में फरार चल रहे दो और बदमाश दबोच लिए गए। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने दोनों से 17 किलो चांदी व 50 ग्राम सोना बरामद किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब तक नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर करीब 38 किलो चांदी व 103 ग्राम सोना बरामद कर चुकी है। जबकि तीन बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन


बीते 18 दिसंबर को कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे में व्यापारी शिवकुमार के यहां धावा बोलकर डकैत भारी मात्रा में जेवरात व नकदी लूट ले गए थे। शनिवार को पुलिस ने सात डकैतों को गिरफ्तार कर 21 किलो चांदी, 51 ग्राम सोना व करीब पांच हजार रुपये बरामद कर चुकी है। जबकि बाकी पांच डकैतों पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने रात में ही फरार चल रहे लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र के अतरौरा गांव के गनेश यादव उर्फ गनेशी व टिकैतगंज कस्बे के बगल स्थित मोहसंड गांव निवासी अमरजीत गिरफ्तार किया गया। गनेशी ने बताया कि उसने कुर्सी क्षेत्र के पिलहटी जंगल में माल छिपा रखा है। जंगल में बरामदगी करने के दौरान गनेशी ने बोरी में रखा तमंचे निकाला और पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फायरिंग में गनेशी के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे फिर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 17 किलो 189 ग्राम चांदी व चांदी के जेवरात, 52 ग्राम सोना, तीन तमंचा व बाइक बरामद की गई। गनेशी पर एक और केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार चल रहे पारस यादव, अफसार व आशू उर्फ विनोद की तलाश में लगी है।




गनेशी व अमरजीत डकैती के सूत्रधार
पुलिस के अनुसार मोहसंड गांव के अमरजीत ने ही टिकैतगंज के शिवकुमार के यहां भारी मात्रा में जेवर होने की बात अपने बहनोई गनेशी को बताई थी। इसके बाद गनेशी ग्राहक बनकर शिवकुमार के यहां आने लगा। इन्ही दोनों ने लखनऊ के अन्य बदमाशों से संपर्क किया। इतना ही नहीं, सबसे पहले गनेशी का नाम ही डकैती में आया क्योंकि डकैत जिस इनोवा गाड़ी से माल लेकर भागे वह गनेशी के गांव के पास जाकर रुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed