फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two more cases on LUCC, Uttam and Maya are dodging

Barabanki News: एलयूसीसी पर दो और केस, उत्तम व माया दे रहे चकमा

Mon, 02 Dec 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 02 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two more cases on LUCC, Uttam and Maya are dodging
बाराबंकी। निवेशकों के करोड़ों रुपये जमा कराने के बाद कथित रूप से फरार हुई कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज होने के बाद भी शिकायतें आनी बंद नहीं हैं। देवा के टिकैतनगर थाने में दो और लोगों ने केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस का मानना है कि मुकदमे जितने अधिक होंगे, जांच स्पष्ट होगी और कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


24 नवंबर को जिले के बदोसराय थाने में किरन नामक महिला ने एलयूसीसी कंपनी का कार्यालय बंद होने व रुपये हड़पे जाने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद जैसे ही यह मामला चर्चा में आया, निवेशक सन्न रह गए। जिले में सैकड़ों निवेशकों के होने की बात तो सामने आ रही है, साथ ही तब से 10 मुकदमे दर्ज कर पुलिस अब तक इस मामले में उप जिला प्रभारी संजीव कुमार, निदेशक दिनेश कुमार समेत सात को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


जिले में कंपनी के अहम पदाधिकारी उत्तम सिंह व उसकी कोषाध्यक्ष पत्नी माया को पुलिस खोज रही है। सात साथी गिरफ्तार होने के बाद भी दोनों पुलिस को चकमा देने में लगे हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एसआईटी मामले की जांच कर रही है। और केस भी दर्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed