{"_id":"649743711e5adf4cfe0e6044","slug":"two-licenses-of-fertilizers-suspended-notice-to-three-barabanki-news-c-13-1-305235-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खाद के दो लाइसेंस निलंबित, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खाद के दो लाइसेंस निलंबित, तीन को नोटिस
Sun, 25 Jun 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को जिले में खाद की उपलब्धता की जांच के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खाद की 48 दुकानों पर छापे मारे और 20 दुकानों से नमूना भरकर जांच को भेजा गया। वहीं दो विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए तो तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
सदर तहसील नवाबगंज में उप कृषि निदेशक ने सात दुकानों की जांच की। इस दौरान खाद के पांच नमूने जांच के लिए भेजे। इस दौरान मेसर्स अग्रवाल इंटरप्राइज एवं न्यू इंडियन फर्टिलाइजर्स की ओर से अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने के कारण इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तहसील फतेहपुर/रामनगर में जिला कृषि अधिकारी ने कुल 16 दुकानों पर छापे मारे। छह नमूने भरे गए और दो विक्रेता मेसर्स अमीन एंड कंपनी तथा आमिर खाद भंडार सुढि़यामऊ का प्रतिष्ठान बंद पाए जाने पर इनका लाइसेंस निलंबित किया गया। मेसर्स लक्ष्मी खाद भंडार विशुनपुर के प्रतिष्ठान पर पीओएस मशीन उपलब्ध न पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
तहसील रामसेनहीघाट में भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती ने पांच दुकानों पर छापे मारे और दो नमूने भरे गए। तहसील सिरौलीगौसपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी, कुर्सी ने 10 जगहों पर छापे मारे तथा दो नमूने, हैदरगढ़ में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, हैदरगढ़ ने कुल 10 छापे मारे तथा पांच नमूना भरकर जांच को भेजे गए। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि अपने अपने प्रतिष्ठान पर रेट स्टाक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें तथा पीओएस मशीन से ही निर्धारित दर पर खाद की बिक्री करें और किसी प्रकार की टैगिंग न दें।