{"_id":"6776d691a82e49bd01004e4e","slug":"two-lakh-answer-sheets-of-board-exam-reached-gic-barabanki-news-c-315-1-brp1007-130876-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जीआईसी पहुंची बोर्ड परीक्षा की दो लाख उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जीआईसी पहुंची बोर्ड परीक्षा की दो लाख उत्तर पुस्तिकाएं
Thu, 02 Jan 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके चलते ही करीब दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप जिले में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में पहुंची है। सीसीटीवी की निगरानी में इन्हें सुरक्षित रखवाया गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए स्ट्रांग रूम से लेकर अन्य व्यवस्थाएं तक दुरुस्त बनाई जाने लगी हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए दो लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। इन्हें शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राधेश्याम की निगरानी में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। यहां की नियमित निगरानी को सीसीटीवी लगाए गए हैं। साथ सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती कराई जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि बोर्ड के आदेश मिलने पर इन उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित परीक्षा केंद्रों के लिए आवंटित किया जाएगा। (संवाद)