{"_id":"6765c7df91dd63565f0204a8","slug":"two-including-woman-died-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-slko1012-130241-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
Sat, 21 Dec 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज/सफदरगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-सुल्तानपुर व अयोध्या नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम हुए हादसों में दो लोगोें की मौत हो गई। दोनों को टक्कर लगने के बाद वाहन रुके नहीं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र लोनीकटरा के ककरी गांव निवासी दुर्गा बक्श सिंह (40) बाइक से लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छंदरौली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। पुलिस गंभीर अवस्था में सीएचसी त्रिवेदीगंज लेकर पहुंची तो मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
उधर, सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जलालपुर गांव के पास इसी गांव के राजेश की पत्नी सोनिया (42) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब साढ़े आठ बजे सफदरगंज के एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।