{"_id":"67311b54fdb8a62ebb0655a6","slug":"two-including-a-teenager-died-due-to-high-fever-barabanki-news-c-315-1-slko1012-127735-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज बुखार से किशोरी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज बुखार से किशोरी समेत दो की मौत
Mon, 11 Nov 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
कीर्ति, फाइल फोटो
बाराबंकी। तेज बुखार की चपेट में आकर किशोरी समेत दो की मौत हो गई। जांच में प्लेटलेट्स कम मिलने पर परिजनों ने निजी अस्पतालों में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर गंभीर बता रेफर कर दिया गया था। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची।
कोटवाधाम क्षेत्र के अमनियापुर गांव निवासी कीर्ति (12) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गए जहां गंभीर बताकर उसे रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने सफेदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर जांच में डेंगू की पुष्टि भले न हुई हो परंतु प्लेटलेट्स काफी कम पाए गए थे। रविवार को इलाज के दौरान कीर्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा सफदरगंज क्षेत्र के चैला निवासी मालती (20) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर जांच में इनके भी प्लेटलेटेस में कमी पाई गई थी लेकिन डेंगू की पुष्टि नहीं हुई थी।
परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान शनिवार की रात में मौत हो गई। जिले में डेंगू और बुखार से लगातार मौतें हो रही हैं लेकिन विभाग इसे रोक पाने में असहाय नजर आ रहा है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सकों की टीम गांव भेजकर जांच कराई जाएगी।