फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died

हादसों में युवक व बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम

Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
two died
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक तो फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में खेत गए बुजुर्ग की सांड़ के हमले में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे की खबर मिलते ही घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पहली घटना नगर कोतवाली के लखनऊ-फैजाबाद मार्ग की है। शुक्रवार को आजाद नगर मोहल्ला निवासी आकाश मौर्य (30) साइकिल से शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान विजय नगर मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुुर की है। यहां के निवासी लाल जी (70) बृहस्पतिवार की सुबह खेत जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सांड़ ने लालजी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक सांड़ भागा। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने छुट्टा मवेशी आने से पलटी बस, मां-बेटा घायल
मसौली। बलरामपुर जा रही रोडवेज बस के सामने अचानक छुट्टा मवेशी आ जाने से वह असंतुलित होकर खाई में पलट गई। जिससे उसमें सवार मां-बेटे घायल हो गए। जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। हादसा बृहस्पतिवार की आधी रात मसौली थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर स्थित बिंदौरा गांव के पास हुआ।
लखनऊ के सवारी लेकर बलरामपुर डिपो की बस करीब 20 यात्रियों को लेकर वापस बलरामपुर जा रही थी। बस जैसे ही बिंदौरा गांव के निकट पहुंची तभी सामने से छु्ट्टा मवेशी आ जाने से वह खाई में पलट गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया। हालांकि कुछ देर में गश्त कर रही पीआरबी और मसौली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने आननफानन बस सवार यात्रियों को बाहर निकाला। जिसमें घायल सिद्धार्थनगर के पिथौरागढ़ निवासी आशीष चौधरी व उसकी मां मंजू देवी को एम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के मंजू देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जबकि अन्य यात्रियों को दूसरी बस से बलरामपुर भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed