{"_id":"5a7c8cc44f1c1b2a788b4b42","slug":"two-cheaters-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नकलची पकड़े, दो विषय अध्यापक रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नकलची पकड़े, दो विषय अध्यापक रिलीव
Amarujala Bureau
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन दो नकलची पकड़े गए। वहीं कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे दो विषय अध्यापकों को गुरुवार को भी रिलीव किया गया। सुबह की पाली में जहां हाई स्कूल के 420 व इंटरमीडिएट के 12956 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 976 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को सीसीटीवी सेे पकड़ा तो दूसरी पॉली में डायट प्रवक्ता के सचलदल ने एक छात्रा को नकल करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल के कृषि विज्ञान व इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा थी। जिसमें हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा में 420 परीक्षार्थी शामिल हुए तो 35अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के साहित्यिक हिंदी विषय की परीक्षा में 12956 छात्रा शामिल हुए तो 941 ने परीक्षा छोड दी।
विज्ञापन
हैदरगढ़ के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में गुरूवार की सुबह केंद्र व्यवस्थापक डा.सुधांशु पाण्डेय अपने कक्ष में बैठकर परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के मानीटर के सहारे कर रहे थे। इसी दौरान इंटरमीडिएट का एक छात्र नकल कर रहा था। जिसे देखकर केंद्र व्यवस्थापक ने उसके कमरे में पहुंच कर पकड़ लिया। वहीं सचल दल प्रभारी राधेश्याम धीमान ने अशोक विद्या मंदिर टिकैतगंज में विषय अध्यापक राकेश कुमार व सचल दल प्रभारी गुरूदयाल ने कोटवाधाम विद्यापीठ इंटर कॉलेज कोटवाधाम में विषय अध्यापक रामानंद को रिलीव किया।
विज्ञापन
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान डायट के प्रवक्ता राम प्रकाश यादव के सचलदल टीम ने आधुनिक इंटर कॉलेज भिटरिया में एक छात्रा को नकल करते पकडा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी आशीष पाठक ने दी।