फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two brilient selcted in PCS

पीसीएस परीक्षा में चमके शहर के दो होनहार

Tue, 11 Aug 2015 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
दो होनहारों ने यूपी पीसीएस परीक्षा में अपना परचम लहराकर जिले का नाम रौशन किया है। शाहर निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह का डिप्टी एसपी व अभिषेक शुक्ला का  जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। मंगलवार को रिजल्ट निकलने के बाद दोनों परिवारों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


शहर के देवा रोड के कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी व स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महेश शुक्ला के पुत्र अभिषेक कुमार शुक्ला का पीसीएस 2014 में चयन हुआ है। अभिषेक को जिला युवा कल्याण अधिकारी का पद मिला है। अभिषेक वर्तमान समय में सूरत गुजरात में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक की इस सफलता पर उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


 उनकी मां बाल विकास परियोजना देवा में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। बहन अशोक कुमारी, बहन रूचि व चेतना भी भाई की सफलता पर झूम उठीं। जूनियर से लेकर इंटर तक की पढ़ाई वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी में करने वाले अभिषेक शुक्ला ने स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से की है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ला निवासी पूर्व बैंक अधिकारी एमडी आनंद के पुत्र सत्येंद्र कुमार सिंह को डिप्टी एसपी के पद पर सफलता मिली है। सत्येंद्र वर्तमान समय में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर मुरादाबाद में तैनात हैं। सत्येंद्र की बहन श्यामलता आनंद भी आगरा में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।

साथ ही  सत्येंद्र की पत्नी रूबी सिंह एसबीआई हरदोई में शाखा प्रबंधक के पद पर हैं। अभिषेक की मां राजकुमारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं व शिक्षक भाई शैलेंद्र सिंह शहर के आनंद विहार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं।

सत्येंद्र की प्राथमिक शिक्षा आनंद विहार कान्वेंट इंटर कॉलेज व इंटरमीडिएट पायनियर इंटर कॉलेज में हुई है। उन्होंने बीए और एमए लखनऊ विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। सत्येंद्र इससे पूर्व वर्ष 2008 मेें नायब तहसीलदार व वर्ष 2010 में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर के पद पर सफल हुए हैं।


सत्येंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। इन दोनों होनहारों की सफलता पर वारिस इंटर कालेज के प्रबंधक विजयानंद वाजपेई, शेखर कांडपाल, हरपाल सिंह, रेखा मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला, डॉ. सुजीत चतुर्वेदी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed