फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two arrest

एक किलो स्मैक ले जा रहे दो ट्रक चालक गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
two arrest
बाराबंकी। मणिपुर से एक किलो 50 ग्राम स्मैक संभल जिले ले जा रहे दो ट्रक चालकों को एसटीएफ और मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए दोनों आरोपी संभल जिले के निवासी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेजे गए हैं। पकड़ी गई स्मैक की अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ पांच लाख रूपए बताई जा रही है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि इस काम के लिए उनको एक लाख रुपये मिलने थे, यह सामान बरेली में देना था।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि रविवार देर रात मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में फूलपुर चौराहा सूरतगंज के पास से एसटीएफ लखनऊ व स्थानीय पुलिस की टीम ने दो आरोपी नाजिम निवासी कालाखेड़ा व सुनील कुमार निवासी इबादुल मुल्क थाना नखासा जिला संभल को गिरफ्तार किया। यह दोनों ट्रक चालक है।
विज्ञापन

पुलिस ने जब इनके ट्रक की तलाशी ली तो उसमें एक किलो 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उनको इंफाल (मणिपुर) के मुल्ला नामक व्यक्ति ने स्मैक दी थी। बताया कि मुल्ला मणिपुर से उत्तर प्रदेश में स्मैक की सप्लाई का बड़े स्तर पर काम करता है। यह तस्करी के तरीकों में भी बदलाव करता है, इसी के चलते ट्रक चालक के माध्यम से स्मैक भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्मैक ट्रक चालक नाजिम व सुनील को बरेली जिले में पहुंचानी थी। बरेली पहुंचने पर मुल्ला ने उससे फोन पर बात करने की बात कही थी। इसके बीच में किसी प्रकार का संपर्क न करने की नसीहत भी दोनों चालकों को दी गई थी। ट्रक चालक नाजिम व सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ट्रक में पहिए की धुरी में स्मैक छिपाकर रखी थी। पुलिस से बचने के लिए यह काम किया गया था। बरेली में स्मैक सप्लाई करने पर इन दोनों को एक लाख रुपये मिलने थे। अब पुलिस इस गिरोह के अन्य लोगों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed