फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two arrest

पुलिस कर्मी बनकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
two arrest
बाराबंकी। कोरोना काल में हुए चालान को खत्म कराने के नाम पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले दो शातिरों को दरियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें एक पूर्व बैंकमित्र तो दूसरा जनसेवा केंद्र का संचालक है। इसका खुलासा रविवार को पुलिस लाइन में एसपी यमुना प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय व सीओ रामसनेहीघाट पंकज सिंह के पर्यवेक्षण में दरियाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने टिकैतनगर थाना क्षेत्र के अमरसंडा निवासी श्यामबाबू व दरियाबाद थाने के मियांगंज निवासी आकाश वर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त लॉकडाउन के दौरान किए गए चालान को समाप्त कराने के नाम पर स्वयं पुलिसकर्मी बनकर मशीन पर अंगूठा लगवाकर जनसेवा केंद्र की आईडी के सहारे खातों से पैसे निकालकर ठगी करते थे।
विज्ञापन

इनके द्वारा 17 दिसम्बर को मियांगज निवासी मुख्तार अहमद के खाते से 30 हजार, कुशफर निवासी अखिलेश के खाते से पांच हजार तीन सौ रुपये, 21 दिसम्बर को मियागंज के ही गयासुद्दीन के खाते से साढ़े सात हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया था। इसके अलावा इनके द्वारा टिकैतनगर व बहराइच में कुछ लोगों से ठगी कर पैसा खाते में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, अंगूठा लगाने की मशीन, एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन, पुलिस का परिचय पत्र, बाइक व 6850 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed