फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two arrest

तमंचे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
two arrest
बाराबंकी। अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अपराधियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। यह सफलता फतेहपुर व बड्डूपुर थाने की पुलिस को मिली।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार केे फतेहपुर-देवा मार्ग पर बसारा गांव के पास मोहल्ला मछलीमंडी नालापार दक्षिणी निवासी मो. सईद को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा व सात किलो मांस तथा बाइक बरामद की। बरामद बाइक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उधर,बड्डूपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के टपरा मजरे मांडू बेहण निवासी अभियुक्त राजेन्द्र को बाबाकुटी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक तमंचा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ एक बंदी
देवीगंज (बाराबंकी)। असंद्रा थाना क्षेत्र की सिद्धौर चौकी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। शुक्रवार की सुबह असंद्रा थाने के सिद्धौर पुलिस चौकी के प्रभारी रुपेंद्र मिश्र आरक्षी अनिल कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर नहर पुलिया के पास चोरी की तीन बैट्री के साथ रानी पुरवा मजरे दीनपनाह निवासी नन्हू को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। पकड़े गए शातिर को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed