फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two ambulances seized in hospital premises, six fined

Barabanki News: अस्पताल परिसर में खड़ीं दो एंबुलेंस सीज, छह पर जुर्माना

Sun, 25 Jun 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two ambulances seized in hospital premises, six fined
बाराबंकी। अस्पताल परिसर में अवैध तरीके से खड़ी हो रहीं निजी एंबुलेंस पर प्रशासन की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। शनिवार को एसडीएम सदर ने जिला अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान यहां पर अवैध रूप से खड़ीं दो एंबुलेंस को सीज करा दिया और छह एंबुलेंस चालकों पर 6100 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन




कमिश्नर अयोध्या मंडल गौरव दयाल के निरीक्षण के दौरान डीएम अविनाश कुमार ने पाया था कि अस्पताल परिसर में सरकारी से ज्यादा निजी एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। इस पर दो दिन पहले ही जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमएस को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के आदेश दिए थे। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा था। शनिवार को एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने पुलिस के साथ अस्पताल परिसर में छापा मारा तो यहां पर करीब एक दर्जन से ज्यादा निजी एंबुलेंस खड़ी हुई थीं।
विज्ञापन



एसडीएम को देखते ही कई चालक एंबुलेंस लेकर भाग गए। इस दौरान एसडीएम सदर ने बताया कि दो एंबुलेंस को सीज करा दिया गया है और छह पर जुर्माना लगाया गया है। बताया कि चालकों को चेतावनी दी गई है कि यदि परिसर के अंदर एक भी निजी एंबुलेंस नजर आई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed