फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   TT bogus recovery were arrested in train

ट्रेन में वसूली करते धरा गया फर्जी टीटी

Wed, 05 Aug 2015 09:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन बाराबंकी पर मंगलवार रात यात्रियों ने बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से वसूली कर रहे फर्जी टीटी को पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। हंगामे के बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। यात्री की तहरीर पर जीआरपी ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब दो बजे बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन बाराबंकी जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के जनरल कोच में एक टीटी यात्रियों का टिकट देखकर मनमानी धन वसूली कर रहा था जिस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

यात्रियों को टीटी के व्यवहार से कुछ शक हुआ तो उन्होंने विरोध जताया और उससे पहचान पत्र मांगा जिस पर वह आनाकानी करने लगा। शक होने पर यात्रियों ने उसे दबोच लिया और पिटाई कर दी। बाद में यात्रियों ने जालसाज को जीआरपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने कुछ यात्रियों के पैसे भी वापस कराए। थानाध्यक्ष राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फर्जी टीटी के पास आईकार्ड आदि कुछ भी नहीं मिला है। पूछताछ में आरोपी फर्जी नाम बताकर पुलिस को छकाता रहा।
पुलिस की मानें तो आरोपी ने पहले अपना नाम अंकित पाठक पुत्र राजेंद्र पाठक निवासी नई दिल्ली बताया। फिर थोड़ी देर बाद ही उसने अपना नाम मो. सामिर पुत्र मो. अशफाक निवासी 538/बी/800 शिव नगर थाना खदरा जनपद लखनऊ बताया।

पुलिस आरोपी के बताए पते की तस्दीक करा रही है। उधर, पुलिस ने आजमगढ़ के पवई थाना मचाखतवा गांव निवासी शैलेश चंद्र यादव की तहरीर पर फर्जी टीटी के खिलाफ जालसाजी समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed