{"_id":"65bc1859a69772b7d800ee66","slug":"truck-crushes-old-man-barabanki-news-c-315-1-brp1006-112223-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत
Fri, 02 Feb 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
असंद्रा (बाराबंकी)। हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर असंद्रा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। ट्रक के पहिए के नीचे आए वृद्ध के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
असंद्रा थाना क्षेत्र की सैय्यद पट्टी ग्राम पंचायत के मजरे गढ़ी गांव निवासी गुरुप्रसाद (65) साइकिल से भटिया गांव में ब्याही अपनी पुत्री रामकुमारी के घर से वापस असंद्रा बाजार आ रहे थे। हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर भटिया मोड़ के पास हैदरगढ़ की ओर से प्याज लाद कर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में ट्रक चालक ने रफ्तार बढ़ा दी तो बुजुर्ग पहिए के नीचे आ गया। इससे उनके चीथड़े गए।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, मगर चालक फरार हो गया। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।