फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Troubled by local fault in the city, darkness in 40 villages of Atrauli feeder

Barabanki News: शहर में लोकल फॉल्ट से बेहाल, अतरौली फीडर के 40 गांवों में अंधेरा

Mon, 23 Sep 2024 07:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 23 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Troubled by local fault in the city, darkness in 40 villages of Atrauli feeder
बाराबंकी में त्रिलोकपुर के भगाईपुरवा गांव में बिल बकाया होने के चलते बिजली कनेक्शन काटते बिजलीक
सिद्धौर (बाराबंकी)। शहर के अलग-अलग फीडरों पर लोकल फॉल्ट के चलते कई बार बिजली कटौती हुई। वहीं, जैदपुर उपकेंद्र के एक फीडर पर खराबी से बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे से बाधित चल रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कंपनी बाग, नेहरू नगर, घोसियाना समेत आसपास के मोहल्लों में लोकल फॉल्ट के कारण लोगों को करीब दो घंटे तक बिजली से वंचित रहना पड़ा। इस दौरान तेज धूप के कारण गर्मी ने खूब परेशान किया। उधर, बड़ेल, लखपेड़ाबाग, लक्ष्मणपुरी, पैसार, आजाद नगर समेत कई मोहल्लों में बिजली बार-बार आती-जाती रही। इससे पहले शनिवार की रात भी फॉल्ट के चलते कई बार बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन

जैदपुर के अतरौली फीडर में शनिवार की शाम लगभग आठ बजे खराबी आ गई थी, जिसके चलते बिजली गुल हो गई थी। ग्रामीणों की ओर से इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद फॉल्ट की तलाश शुरू की गई, लेकिन रविवार शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी। ऐसे में बीबीपुर, पत्थर पुरवा, रसूलाबाद, इसरौली, अतरौली, अजौवा, अलुवामऊ समेत करीब 40 गांवों की बिजली गुल रही। जौरास फीडर के आदमपुर, भटपुरा, महानमऊ, बांदीपुर, दौलतपुर, चियारा समेत कई गांवों में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ जैदपुर संदीप सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर सीटी जल जाने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित है, लगातार प्रयास किया जा रहा है, जल्द सप्लाई शुरू की जाएगी।


बिजली चोरी करते दो को दबोचा

त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। विद्युत उपकेंद्र त्रिलोकपुर क्षेत्र में दो लोगों को बिजली विभाग की टीम ने चोरी करते हुए पकड़ा। अवर अभियंता संदीप यादव के नेतृत्व में भगाईपुरवा और बुधेड़ा गांव में रविवार सुबह रेड के दौरान राजदेव और नीरज को कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में टीजीटू अजीत यादव, सूरज कुमार, अंकुर सिंह, अरविंद रावत, दुर्गेश सहित तमाम बिजली कर्मी शामिल रहे। वहीं गांव में कैंप लगाकर 35 हजार रुपये बकाया बिल वसूला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed