{"_id":"680a979714fa80528e06e84d","slug":"tributes-paid-to-victims-of-terror-attack-barabanki-news-c-315-1-brp1004-137966-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आतंकी हमले के शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आतंकी हमले के शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि
Fri, 25 Apr 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में डीएम शशांक त्रिपाठी को ज्ञापन देते सकल दिगंबर जैन समाज के लोग। -संवाद
बाराबंकी। पहलगाम में आतंकी हमले में 28 लोगों की हुई मौत से उपजा जनाक्रोश थम नहीं रहा है। विरोध प्रदर्शन के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बृहस्पतिवार को डीएम शशांक त्रिपाठी को सौंपा गया। ज्ञापन के जरिये कहा गया कि सकल दिगंबर जैन समाज आतंकी हमले से बहुत दुखी और आक्रोशित है।
पहलगाम में धर्म व जाति पूछकर आतंकवादियों ने जिस तरह पर्यटकों को मारा, वह घोर निंदनीय है। शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने किशन लाल रावत के साथ शहर के पटेल तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में संतोष सिंह व जयदीप सिंह सिद्धू के साथ व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें भूपेंद्र शुक्ला, अमित सचदेवा, मन्नू लाल चौरसिया शामिल रहे।
जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित, संजय वर्मा, अंकुर जैन, विकास वर्मा, प्रदीप मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि सभा की। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा की। इसमें पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया, सांसद तनुज पुनिया व जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन आदि शामिल हुए।