फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   tribute to Vallabhbhai Patel and Indira Gandhi

बल्लभभाई पटेल और इंदिरा जी को किया याद

Sat, 31 Oct 2015 11:58 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर डीआरडीए के सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने और सिद्धांतों पर आधारित सेवा करने की शपथ भी दिलाई गई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भी याद किया गया।
विज्ञापन




विचार गोष्ठी में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा स्थापित जीवन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयासों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरदार पटेल के स्वभाव में मित्रता, राजनीतिक क्षमता कूट-कूट कर भरी थी। इस मौके पर सीएमओ डॉ.रवीन्द्र कुमार, एडीएम हरिकेश चैरसिया, डीडीओ एकेसिंह व अनिल श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



डीएम व सीडीओ ने जिला अस्पताल में फल वितरण भी किया। भाजपाइयों ने भी पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू सहित कई लोग मौजूद रहे। लोगों ने गाजेेबाजे के साथ पटेल जयंती पर जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांधी भवन परिसर में पटेल जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प व माला अर्पित कर उनके विचारों का स्मरण किया। इस मौके पर मनीष सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, अनीस, फिरोज, कलीम आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद कुमार अवस्थी, देवराज त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह, प्रशांत कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। बेनी प्रसाद वर्मा किसान इंटर कॉलेज महरूपुर व बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोठी में भी पटेल जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed