फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tree fell, Ramnagar-Tikaitnagar road remained closed for 11 hours

Barabanki News: पेड़ गिरा, 11 घंटे बंद रहा रामनगर-टिकैतनगर मार्ग

Sun, 14 Jul 2024 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 14 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Tree fell, Ramnagar-Tikaitnagar road remained closed for 11 hours
बाराबंकी रामनगर से टिकैतनगर मार्ग पर बरौलिया गांव के पास गिरा पेड़ । 
कोटवाधाम (बाराबंकी)। रामनगर से टिकैतनगर मार्ग पर बरौलिया गांव में पारिजात गेट के पास एक गूलर का पेड़ शुक्रवार रात करीब 12 बजे तेज बारिश और हवा से सड़क पर गिर गया। वहीं, बगल में पारिजात पर वन विभाग के कर्मचारी सोते रहे। लोगों के शिकायत करने पर भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे करीब 11 घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

आवागमन अवरुद्ध होने से मार्ग पर करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। दैनिक यात्री परेशान रहे, वहीं इस जाम में एंबुलेंस सहित अन्य वाहन फंसे रही। इनको रास्ता बदल कर कोटवाधाम से अद्रा पुल से होकर बदोसराय जाना पड़ा। वहीं, रामनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को बदोसराय में रोक दिया गया। सुबह जब 10 बजे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई तो करीब 11 बजे पेड़ काटकर हटाया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत रामनगर रेंजर आरओ शहजादे से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed