फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   treatment stoped

महिला अस्पताल में बवाल, पांच घंटे तक ठप रहा कार्य

Fri, 23 Aug 2019 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
treatment stoped
बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट किए जाने से नाराज कर्मचारियों व नर्सों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। उनके कार्य बहिष्कार के चलते करीब पांच घंटे तक अस्पताल में इलाज ठप रहा है। उपचार व जांच के लिए पहुंची कई गर्भवती व प्रसूताओं को काफी परेशानी हुई। काफी इंतजार के बाद भी निराश लौटना पड़ा। सीएमओ और सीएमएस के समझाने पर भी प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी शांत नहीं हुए। उधर मारपीट के आरोपी के पक्ष में महिला अस्पताल पहुंचे कुछ वकीलों ने भी प्रदर्शन किया। एएसपी आरएस गौतम ने घटना की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार रात गार्ड आशुतोष ड्यूटी पर था। रात में ढकौली निवासी रवि सिंह अस्पताल पहुंचे और लेबर रूम में घुसने लगे। गार्ड के रोकने से नाराज रवि ने गार्ड की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को आते देख रवि भाग गया। गुरुवार सुबह आठ बजे घटना की जानकारी अन्य कर्मचारियों और नर्सों को हुई तो उन्होंने कार्य बहिष्कार के साथ परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारी मारपीट के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आभा आशुतोष और सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता की लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस बीच आरोपी के पक्ष में पहुंचे वकीलों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एएसपी आरएस गौतम ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की। घटना की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक बजे अस्पताल में इलाज शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की वजह से गर्भवती व प्रसूताओं को काफी परेशानी हुई। गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचीं रामपुर की सरिता, प्रियंका और पिंकी को घंटों इंतजार के बाद निराश लौटना पड़ा। कुछ महिलाओं का इलाज इमरजेंसी में चिकित्सकों ने किया। इसके बावजूद रामपति और राधिका की हालत गंभीर होने पर परिवारीजन उन्हें लेकर चले गए।

महिला अस्पताल के गार्ड आशुतोष के साथ बुधवार रात ढकौली निवासी रवि सिंह ने मारपीट की। इसके विरोध में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। गार्ड ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। कर्मचारियों को समझाया कर दोपहर बाद एक बजे कार्य शुरू कराया गया।
-डॉ. आभा आशुतोष, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed