Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Travelling with illegal vehicles is difficult, passengers are troubled

Barabanki News: डग्गामार वाहनों के सहारे यात्रा करना दुश्वार, यात्री परेशान

Tue, 17 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Travelling with illegal vehicles is difficult, passengers are troubled
दरियाबाद (बाराबंकी)। क्षेत्र में अनुबंधित बसों की संख्या घटने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। बाराबंकी से बाया महमदाबाद, दरियाबाद मार्ग पर डग्गामार वाहनों की संख्या बढ़ने से लोगों का यात्रा करना तक दुश्वार हो गया है। इसके चलते रोजाना करीब 1200 यात्रियों को ज्यादा किराया खर्च करने के बावजूद धक्के खाते हुए गंतव्य तक पहुंचने की परेशानी भी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने बारिनबाग से दरियाबाद और अलियाबाद से दरियाबाद मार्ग से बसों का संचालन बंद कर दिया है। मौजूदा समय में जिला मुख्यालय बाराबंकी से दरियाबाद होकर टिकैतनगर के लिए परिवहन निगम की मात्र तीन बसें चल रही हैं। ऐसे में दरियाबाद, अलियाबाद, मथुरानगर, हरवंशपुर, क्यामपुर, अकबरपुर आदि क्षेत्र के लोगो को यात्रा करने के लिए डग्गामार वाहनों का ही सहारा लेना पड़ रहा है। इस संबंध में यात्रियों द्वारा की जा रही शिकायत के बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने बारिनबाग से हरवंशपुर चौराहे होकर दरियाबाद से बाराबंकी के लिए सुबह और शाम संचालित अनुबंधित बस का संचालन कम यात्रियों का हवाला देते हुए बंद कर दिया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को भिटरिया से बस पकड़ने अथवा डग्गामार बस के सहारे गंतव्य तक पहुंचने की परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलियाबाद कस्बे से दरियाबाद होकर शुरू की गई थी। एक वर्ष बसों के संचालन के बाद क्षेत्र से सेवा रोक दी गई। कारण खराब रोड का होना बताया गया था। अब मार्ग का चौड़ीकरण भी हो गया है। इसके बावजूद बसों का संचालन नहीं शुरू हुआ है।

एआरएम सुधा ने बताया कि अनुबंध समाप्त होने के कारण कारण कुछ रूटों पर बस का संचालन कम हुआ है। नया अनुबंध होने पर बस की सुविधाएं बढ़ेंगी। यात्री सुविधाओं बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed