फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Transformer responding to heat, has to cool down with cooler

Barabanki News: तपिश से जवाब दे रहे ट्रांसफार्मर, कूलर से करना पड़ रहा ठंडा

Sat, 01 Jun 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 01 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Transformer responding to heat, has to cool down with cooler
बाराबंकी। भीषण गर्मी व तपिश के कारण जिले में बिजली की खपत 70 एमवीए तक बढ़ गई है। तपिश से जवाब दे रहे ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कूलर तक लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद लाइन फाल्ट व ट्रांसफार्मर फूंकने से गर्मी में शहर में पांच घंटे तो ग्रामीण इलाकों में आठ से दस घंटे तक कटौती लोगों को झेलना पड़ रही है। बिजली सप्लाई को पटरी पर लाने के तमाम दावे के बावजूद कई जगह तीन दिन बाद भी फूंका हुआ ट्रांसफार्मर तक नहीं बदला जा सका है।
विज्ञापन

गर्मी की वजह से बिजली की मांग बढ़ गई है। इधर लगातार फॉल्ट होने की वजह से बिजली संकट गहरा गया है। जिले में रोजाना 190 से 200 मेगावाट एम्पीयर बिजली की मांग होती है मगर मौजूदा समय में बिजली की मांग 265 से 270 मेगावाट एम्पीयर तक पहुंच गई है। शहर में लखपेड़ाबाग, अभय नगर, जसवंत नगर, आवास विकास मोहल्ले में चार से पांच घंटे बिजली गुल रही। रात में 20 से 30 मिनट मेें बिजली आधे घंटे के लिए गुल होती रही जिससे लोग सो नहीं पाए। ओबरी व पल्हरी पावर हाउस में तापमान को नियंत्रित रखने के लिए पानी का छिड़काव के साथ ही ट्रांसफाॅर्मर के आगे कूलर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम इसरौली, ररिया, दौलतपुर, मझगांव शरीफ, असोहना, विशुनपुर, बिलौली समेत करीब 25 गांवों में छह से सात घंटे कटौती की जा रही है। इससे करीब तीस हजार आबादी प्रभावित है। सूरतगंज क्षेत्र में हेतमापुर, जिगनी, सुढियामऊ, रानीगंज, मोहम्मदपुर आदि गांवों आठ से दस घंटे बिजली कटौती की गई। निंदूरा क्षेत्र में मल्लावा, सैदार, बजगहनी, खभ्भन पुरवा, चौधरी पुरवा, खुज्जी, जानी नगर, अकबरपुर समेत करीब 80 गांवों की एक लाख आबादी को मात्र 10 घंटे ही बिजली मिल सकी। कुर्सी बिजली उपकेंद्र निकली बिजली लाइन का जंपर उड़ने से कुर्सी, अनवारी, अमरसंडा, समेत करीब 50गांवों में बृहस्पतिवार रात चार घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदनपुर गांव में मनरेगा पार्क के समीप रखा 220 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते बृहस्पतिवार रात धू-धू कर जल उठा। शुक्रवार शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे करीब तीन हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हैदरगढ़ क्षेत्र में तेजवापुर के घीसा का पुरवा में तीन दिन पहले बदला गया ट्रांसफार्मर शुक्रवार फिर जल गया। ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े त्रिवेदीगंज, बहुता, चौबीसी, हरिपालपुर, गंगापुर संसारा में हर घंटा बिजली कट जाती है और 15 से 20 मिनट में आती है। मंझार, मौलाबाद, रनियामऊ, ललकपुरवा में आठ घंटा ही बिजली मिल पाई। दरियाबाद क्षेत्र में पतुलकी गांव के पास शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे तारापुर, लालगंज, नोहरेपुर, मालिनपुर, किला बेलहरी समेत 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ढाई घंटे ठप रही। वहीं रामसनेहीघाट क्षेत्र में कोटवा सड़क फीडर से जुड़े पूरे चुरई, रेहरिया, सनौली, बाबा का पुरवा, मेड़वा, कोडरी, राजपुर, अहमदपुर समेत 35 गांवों की बिजली बृहस्पतिवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह चार बजे तक गुल रही। इससे करीब 45 हजार आबादी को रात जागकर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed