फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Trains will not stop at Daryabad station.

Barabanki News: एक सप्ताह और नहीं रुकेंगी दरियाबाद स्टेशन पर ट्रेनें

Sun, 04 Feb 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 04 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Trains will not stop at Daryabad station.
दरियाबाद (बाराबंकी)। रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हुए दो सप्ताह जरूर बीत गए हैं, लेकिन दरियाबाद स्टेशन पर अभी बहुत सा कार्य पूरा नहीं हो सका। इससे लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों का ठहराव दरियाबाद स्टेशन पर अभी और एक सप्ताह तक नहीं हो सकेगा। दरियाबाद स्टेशन पर अभी अयोध्या की तरफ जाने वाली ट्रेन ही रुक रही है, जबकि लखनऊ की ओर जाने वाली नौ ट्रेनों का दरियाबाद की बजाय पटरंगा में ठहराव एक सप्ताह तक अभी और रहेगा।
विज्ञापन



अयोध्या लखनऊ रेलखंड पर स्थित रेलवे स्टेशन सफदरगंज-सैदखानपुर-दरियाबाद और पटरंगा के मध्य रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण 24 जनवरी को रेलवे के अफसरों द्वारा किया गया था। इसके बाद ठप ट्रेनों के संचालन को तो हरी झंडी तो मिल गई थी। लेकिन सैदखानपुर और दरियाबाद में प्लेटफाॅर्म का कार्य अधूरा होने के कारण यहां रुकने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव कर दिया गया था। पिछले 10 दिनों से लखनऊ की तरफ जाने वाली नौ ट्रेनों का ठहराव पटरंगा स्टेशन पर हो रहा है।
विज्ञापन



दरियाबाद में प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। जिसके कारण यहां 10 दिनों से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन उत्सर्ग एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट लखनऊ मेमू, जम्मूतवी एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस, वाराणसी अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव बदलकर पटरंगा कर दिया गया था। प्लेटफाॅर्म का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। आगे 10 फरवरी तक ट्रेनों का ठहराव पटरंगा में बढ़ाया गया है। स्टेशन अधीक्षक दरियाबाद वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि लखनऊ जाने वाली जितनी ट्रेनों का ठहराव दरियाबाद में था, उनको पिछले 10 दिनों से पटरंगा स्टेशन पर रोका जा रहा था। दरियाबाद स्टेशन का प्लेटफाॅर्म अभी पूर्ण नही हुआ है। इसलिए अभी अगले एक सप्ताह तक सभी ट्रेनें पटरंगा स्टेशन पर ही रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed