फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   trainning

तैयारी पूरी, 16 से होगा मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण

Tue, 15 Feb 2022 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
trainning
बाराबंकी। मतदान कराने वाले कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण 16 फरवरी से शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में शुरू होगा। जो 21 तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्मिक डाक मतपत्र से स्वयं का वोट डालेंगे। प्रशिक्षण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी समेत माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस कर्मियों, वाहन चालकों, होमगार्ड इत्यादि जिनकी ड्यूटी निर्वाचन में 27 फरवरी को लगी है।
विज्ञापन

उनका सामान्य प्रशिक्षण सत्र 16 से शुरू होगा। जो 21 फरवरी तक जीआईसी ऑडीटोरियम में चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों सहित निर्वाचन प्रयोजनों के लिए अधिग्रहीत वाहनों पर तैनात चालकों, हेल्परों, सफाई करने वालों आदि का भी डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराये जाने को लेकर जीआईसी में ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कॉलेज के केडी सिंह बाबू ब्लॉक में विधानसभावार फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है। इसमें सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक दो सत्रों में कक्ष संख्या एक में विधानसभा क्षेत्र कुर्सी, कक्ष संख्या दो में रामनगर, कक्ष संख्या तीन में बाराबंकी, कक्ष संख्या चार में जैदपुर, कक्ष संख्या पांच में दरियाबाद और कक्ष संख्या छह में विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के मतदान कर्मियों का मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed