फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   training

एक दिन में ही सीख गए कैसे करना है आरक्षण

Sat, 20 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
training
बाराबंकी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दो दिवसीय आरक्षण कार्य का प्रशिक्षण एक ही दिन में कराकर खत्म कर दिया गया। सीधे तौर पर यह कहा जाए कि ब्लॉकस्तरीय कर्मचारी एक ही दिन में पूरी तरह से प्रशिक्षित हो गए। शनिवार से वह ब्लॉकों पर ग्राम पंचायतवार आरक्षण का कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का आरक्षण नियमानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ करने के लिए बीडीओ और एडीओ को दो दिनों तक प्रशिक्षण लेना था। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 18 और 19 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी। गुरुवार को विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में प्रशिक्षण देकर सभी को पूरी तरह से प्रशिक्षित कर दिया गया। शायद यही वजह रही की दूसरे दिन शुक्रवार को प्रशिक्षण देना जरुरी नहीं समझा गया।
विज्ञापन

वहीं शनिवार से पंद्रह विकास खंडों पर प्रशिक्षित बीडीओ और एडीओ गाइडलाइन के अनुसार ग्राम पंचायतों का आरक्षण कार्य शुरू करेंगे। जिसे एक मार्च तक पूरा करना है। इस संबंध में डीपीआरओ रणविजय सिंह ने बताया कि पहले ही दिन सभी बीडीओ और एडीओ उपस्थित हो गए थे। जिन्हें आरक्षण की बारीकियां बता दी गई हैं। पहले दिन अनुपस्थित होने वाले कर्मचारियों के लिए दूसरा दिन निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed