फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Trainee pharmacist gave injection, innocent child died

Barabanki News: प्रशिक्षु फार्मासिस्ट ने लगाया इंजेक्शन, मासूम की मौत

Fri, 03 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trainee pharmacist gave injection, innocent child died
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। परिजनों के मना करने के बाद भी प्रशिक्षु फार्मासिस्ट ने एक मासूम को ताबड़तोड चार इंजेक्शन लगा दिए जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद चिकित्सक इससे पहले की इलाज शुरू करते मासूम की मौत हो गई। इकलौती संतान की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की है।
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज के शुंभा गांव निवासी रामलखन पत्नी साधना के साथ दो माह के बेटे सिद्धार्थ को दिखाने सीएचसी पहुंचे थे। रामलखन ने बताया तबीयत खराब होने पर निजी चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था परंतु सुधार न होने पर बृहस्पतिवार को सीएचसी लेकर आए थे। यहां पर मौजूद डॉ. हिरेंद्र कुशवाहा ने बच्चे को देखा और मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट से इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। लेकिन परिजनों ने इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया इसके बाद भी प्रशिक्षु फार्मासिस्ट ने मासूम को एक के बाद एक चार इंजेक्शन लगा दिए। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। मौके पर मौजूद डॉक्टर कुछ समझ पाते और इलाज शुरू करते मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन


मासूम के पिता ने कहा मना करने के बाद भी एक साथ चार इंजेक्शन लगाए गए। इलाज में पूरी लापरवाही बरती गई जिससे मासूम की मौत हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हरप्रीत ने बताया कि शिकायत मिली है नोडल अधिकारी के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल, महिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु कार्य कर रहे हैं। इनसे इलाज से लेकर दवा वितरण तक का कार्य लिया जाता है। कभी-कभी इनके गलत इलाज और दवाई देने से मरीजों की जान पर बन आती है। इसके बाद भी जिम्मेदार प्रशिक्षुओं से कार्य लेने से बाज नहीं आ रहे हैं।


नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि सीएचसी त्रिवेदीगंज में प्रशिक्षु फार्मासिस्ट के इलाज से मासूम के मौत की जानकारी मिली है। सीएचसी अधीक्षक से पूरी रिपोर्ट तलब की गई है जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed