{"_id":"60fc60908ebc3edd3b3dcb7d","slug":"traffic-jaam-barabanki-news-lko588332934","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा और हैदरगढ़ मार्ग पर जाम से जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा और हैदरगढ़ मार्ग पर जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर के देवा और हैदरगढ़ मार्ग पर लगे जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंजीठा मेला और ट्रकों के बेतरतीब खड़े होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में फंसे लोग बिलबिलाबेहाल हो उठे। काफी देर बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जाम को खुलवाया।
गुरु पूर्णिमा पर्व और मंजीठा मेला को लेकर शनिवार को शहर में लोगों की ज्यादा भीड़ नजर आई। शहर के देवा मार्ग पर स्थित भारतीय खाद्य निगम के सामने सड़क किनारे ट्रकों के बेतरतीब यहां वहां खड़े रहने से करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
जाम रिलायंस इंड्रस्ट्रीज कंपनी से लेकर ओवर ब्रिज तक लगा रहा है। करीब आधे घंटे तक पुलिस कर्मियों के न पहुुंचने से वाहनों की लंबी कतारें दूर तक लग गई, जाम में बाइक सवार भी फंस गए। सूचना पर सोमैया चौकी की पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन
वहीं, हैदरगढ़ मार्ग पर मंजीठा तीर्थ स्थल होने के चलते लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियों से दर्शन करने पहुुंच रहे थे। इसके चलते शहर के हैदरगढ़ मार्ग पर भी जाम की स्थिति हो गई। वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां पर भी पुलिस कर्मी काफी देरी से पहुंचे और जाम को छुड़ाया। ऐसे में शहर के अंदर भी काफी भीड़भाड़ रही।