फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Traffic closed on Lucknow-Ayodhya highway today, buses will not be available.

Barabanki News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर आज यातायात बंद, नहीं मिलेंगी बसें

Sat, 30 Dec 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 30 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Traffic closed on Lucknow-Ayodhya highway today, buses will not be available.
बाराबंकी। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर यातयात बंद कर दिया गया है। बसें भी नहीं चलेंगी। शनिवार की देर रात यातायात व्यवस्था तब बहाल की जाएगी, जब अयोध्या से अधिकारी हरी झंडी देंगे। इस दौरान हैदरगढ़ से रामसनेहीघाट व बाराबंकी की ओर भी वाहन नहीं आएंगे। शुक्रवार रात आठ बजे से वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। शुक्रवार की सुबह से ही इसे लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क दिखा।
विज्ञापन


इसे लेकर लखनऊ की सीमा पर एक बैरियर बना दिया गया। दूसरा बैरियर चौपुला, तीसरा सफदरगंज, चौथा रामसनेहीघाट, पांचवां चौकाघाट व छठा हैदरगढ़ में बना दिया गया है। इन बैरियरों पर पुलिसकर्मी हर समय तैनात रहेंगे। करीब 50 किमी लंबे हाईवे पर अनौरा के पास से रामसनेहीघाट के ताला गांव तक करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जबकि बाकी करीब 100 पुलिसकर्मी किसान पथ, हैदरगढ़, रामनगर मार्ग पर तैनात रहेंगे। हाईवे पर बसें भी नहीं चलेगी।
विज्ञापन


इस दौरान केवल कार्यक्रम में जाने वाली बसों, विशिष्ट लोगों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व लाभार्थियों को जाने दिया जाएगा। इन वाहनों की सूची पुलिस कर्मियों को दी गई है। केवल एंबुलेंस को छूट रहेगी। शुक्रवार को दोपहर एसपी दिनेश कुमार सिंह ने हाईवे पर लगाए गए पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। यहां पर क्रेन लगाकर सभी वाहनों को हटा दिया गया है। रात में आठ बजते ही सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह, पीआरवी की सात गाड़ियां हाईवे पर दौड़ने लगीं। जाम के हालात भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






जानिए, किधर से जाना है किधर नहीं
- हैदरगढ़ के मुख्य चौराहे से नईसड़क असंद्रा व भिटरिया की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली व लखनऊ के वाहन एक्सप्रेसवे व लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर जाएंगे।
- लखनऊ की ओर से बाराबंकी की ओर आने वाले वाहनों को शहर के बाहर चौपुला चौराहे से रामनगर तिराहे होते हुए बहराइच हाईवे पर मोड़ा गया है। वाहन मसौली, रामनगर से होकर गंतव्य को पहुंचेंगे।

- लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को सफदरगंज से बदोसराय वाया मरकामऊ हाेते हुए चौकाघाट से होते हुए गोंडा-बहराइच की ओर भेजा जाएगा।
- रामसनेहीघाट में भी वाहनों को भिटरिया चौराहे से हैदरगढ़ मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। यहां पुलिस किसी भी वाहन को अयोध्या की ओर नहीं जाने देगी।
- रामनगर के चौकाघाट से वाहनों को बदोसराय-मरकामऊ की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन रामनगर से फतेहपुर मार्ग होकर किसान पथ होते हुए जाएंगे।





किसान पथ से हाईवे पर नहीं आ सकेंगे वाहन
यदि आप लखनऊ से निकलकर माती की ओर आए किसान पथ पर सफर करने की योजना बनाए हैं तो जान लें। किसान पथ से कोई वाहन अयोध्या मार्ग पर नहीं आने दिया जाएगा।






शहर व रामसनेहीघाट में 20-20 बेड का बना वार्ड, 24 घंटे मिलेगा इलाज
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हाईवे पर भीड़ बढ़ जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शहर में जिला अस्पताल व सीएचसी रामसनेहीघाट में 20-20 बेड का अलग से वार्ड बना दिया है। इन जगहाें पर दवाएं उपलब्ध कराकर डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। 22 जनवरी तक यहां 24 घंटे इलाज मिलेगा। मोहम्मदपुर चौकी, चौपुला व अहमदपुर में तीन एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि हाईवे पर पड़ने वाली पीएचसी उधौली व कोटवासड़क को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed